फाजिल्का में नहर से मिला महिला और बच्चे का शव:ग्रामीणों ने बहता हुआ देखा, पुलिस ने निकाला बाहर, अभी पहचान नहीं हुई

फाजिल्का में गांव शतीरवाला के पास नहर से एक महिला और 4 वर्षीय बच्चे का शव मिला है l मौके पर पहुंचे गांव वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची। जिनके द्वारा बच्चे और महिला के शव को नहर से बाहर निकलवा सरकारी अस्पताल की में रखवाया गया है। अभी पहचान नहीं हो सकी है। गांव निवासियों का कहना है कि रोजाना की तरह लोग अपने काम में व्यस्त थे। किसी ने नहर में महिला के शव को देखा और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान गांव के लोग इकट्ठे हुए। जिन्होंने महिला के शव को नहर से बाहर निकाल पुलिस को सूचित किया l महिला के साथ-साथ बच्चे का मिला शव मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि महिला के साथ-साथ एक बच्चे का शव भी नहर में आया है। जिसे पुलिस ने नहर से बाहर निकलवाया l जानकारी देते हुए थाना खूईखेड़ा के एसएचओ गुरिंदर सिंह ने बताया कि महिला और 4 वर्षीय बच्चे के शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में रखवाया जा रहा है। मामले में जांच की जा रही है l ताकि मृतकों की पहचान हो सके और मामले की सच्चाई सामने आ सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *