टाटा हैरियर EV 3 जून को लॉन्च होगी:एक बार चार्ज करने पर मिलेगी 500 Km की रेंज, ₹25 लाख हो सकती है कीमत

टाटा 3 जून को हैरियर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी। कंपनी ने हैरियर EV को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया गया था। हैरियर EV में लगभग 500 किमी की रेंज मिल सकती है। इसमें क्वाड-व्हील-ड्राइव (QWD) डुअल-मोटर सेटअप और प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। हैरियर ईवी का मुकाबला महिंद्रा XEV 9e और क्रेट EV से होगा। डिजाइन और स्टाइल
टाटा हैरियर EV का लुक इसके डीजल वर्जन से मिलता-जुलता है। हैरियर EV में क्लोज ग्रिल (सेल्ड फ्रंट ग्रिल), EV बैजिंग और सिल्वर बॉडी क्लैडिंग, आकर्षक लाइटिंग और कनेटेड लाइट बार मिलता है। इसमें नए “टर्बाइन-लेड” टाइल अलॉय व्हील (17–19 इंच तक) मिलते हैं। यह डुअल-मोटर सेटअप के साथ क्वाड-व्हील-ड्राइव (AWD) कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगी, जो 500 Nm का पीक टॉर्क प्रदान करेगी। सिंगल-मोटर वेरिएंट भी उपलब्ध होगा, हालांकि बैटरी की सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। टाटा हैरियर ईवी की कीमत 25 लाख से 30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। अभी टाटा की 5 कारें बाजार में
अभी तक टाटा की 5 इलेक्ट्रिक कारें बाजार में लॉन्च हो चुकी हैं। टाटा टियागो ईवी इसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपए है। टाटा पंच ईवी, टाटा टिगोर ईवी, टाटा नेक्सॉन ईवी और टाटा कर्व ईवी भी पहले ही लॉन्च हो चुकी हैं। जनवरी में लॉन्च हुई थी क्रेटा ईवी
हुंडई मोटर इंडिया ने इसी साल 17 जनवरी को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी मिड साइज इलेक्ट्रिक SUV क्रेटा ईवी लॉन्च की थी। इसकी शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है। टॉप वैरिएंट में इसकी कीमत 23.99 लाख रुपए तक जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *