एंबुलेस में खराबी के बाद रायपुर भेजा, नहीं लौटी

धमतरी| जिला अस्पताल को 8 महीने पहले मिली वेंटीलेटरयुक्त एम्बुलेंस अब तक मरीजों के किसी काम नहीं आ सकी। 4 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने निरीक्षण के दौरान इसकी सौगात दी थी। घोषणा के 26 घंटे के भीतर एम्बुलेंस तो पहुंची, लेकिन नई के बजाय पुरानी गाड़ी भेजी गई। पुरानी होने के कारण इसमें बार-बार खराबी आ रही है। एक बार पहले भी इसकी मरम्मत कराई गई थी। अब डेढ़ महीने से यह एम्बुलेंस अस्पताल परिसर से गायब है। बताया गया कि गेयर बॉक्स में खराबी आने के बाद इसे रायपुर वर्कशॉप भेजा गया है। अब तक वहां से लौट नहीं पाई है। एम्बुलेंस नहीं होने से इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को रेफर करने में परेशानी हो रही है। सीएमएचओ डॉ. यूएल कौशिक ने बताया कि जो एम्बुलेंस मिली थी, वह पुरानी थी। एक बार मरम्मत कराई गई थी। अब गेयर बॉक्स की खराबी के कारण रायपुर भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *