रायपुर में बदमाशों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पिटाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। वीडियो में दिख रहा है कि 6 से 7 बदमाश सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लात-घूसों, चप्पल से पीट रहे हैं। पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है, लेकिन लड़के उसे लगातार पीट रहे हैं। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात की है। बदमाश युवक ने नशे के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर पंकज कुमार सिंह से पैसे की मांग की थी। पंकज ने पैसे देने से इनकार कर दिया। बदमाश पैसे नहीं देने की बात से नाराज थे और मौका पाते ही देर रात पंकज सिंह के घर पर पथराव कर उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है। साफ्टवेयर इंजीनियर से मारपीट वीडियो वायरल होने के बाद FIR करने थाने पहुंचा पीड़ित पीड़ित पंकज सिंह बोरियाकला इलाके की रिद्धि सिद्धि लोटस पार्क सोसाइटी का रहने वाला है और पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित थाने में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने पहुंचा है। पंकज ने बताया कि मारपीट करने वाला युवक अमन बंजारे उसका पड़ोसी है। मारपीट करने के दौरान युवकों ने पंकज को धमकी दी थी कि पुलिस से शिकायत करोगे तो इससे बुरा हाल होगा। वहीं, शिकायत के बाद मारपीट करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है। इलाके में दहशत बनाने वीडियो वायरल किया गया सोशल मीडिया पर खुद को डॉन माफिया बताने और इलाके में दबदबा बनाने वाले बदमाश ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर पर पथराव किया और उसे घर से बाहर निकालकर उसकी बेदम पिटाई की और सोशल मीडिया पर अमन डॉन गैंग के नाम से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कुछ दिन पहले भी ऐसे बदमाशों ने मारपीट कर वीडियो बनाकर वायरल किया था।


