हेरोइन पीते और बेचते दो आरोपी गिरफ्तार:नशे का शौक पूरा करने दोनो रईशजादे पंजाब से लाकर बेचते थे चिट्टा

दुर्ग जिले के भिलाई में जामुल थाना अंतर्गत मनसा कॉलेज के सामने होटल रुद्राक्ष से दो लड़के हेरोइन (चिट्टा) बेचते और पीते हुए गिरफ्तार किए गए हैं। एक लड़का कांग्रेस नेता तो दूसार बड़े अधिकारी का बेटा है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि जामुल पुलिस को रविवार शाम सूचना मिली थी कि रुद्राक्ष होटल के कमरा नंबर 106 में दो लड़के रुके हुए हैं। दोनों के पास महंगा नशीला पदार्थ है। उसे खरीदने के लिए उनके पास कई बड़े घरों के लड़के पहुंच रहे हैं। जामुल थाना प्रभारी राजेश मिश्रा और सीएसपी हरीश पटिल की टीम ने मौके पर जाकर कार्रवाई की। उन्होंने कमरा नंबर 106 में छापा मारा तो वहां से वैभव सोनी पिता हरिओम सोनी (24 साल) निवासी एचआईजी 2853 हाउसिंग बोर्ड भिलाई और शुभम सिंह पिता जितेंद्र कुमार सिंह (25 साल) निवासी एमआईजी 1/989 हाउसिंग बोर्ड जामुल नशे की हालत में मिले। 8 लाख रुपए का चिट्टा जब्त पुलिस ने जब उनकी और कमरे की तलाशी ली तो उनके पास से 65 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। इसकी बाजारी कीमत 8 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन और इनोवा कार जब्त की गई। घऱ से तीन किलोमीटर दूर होटल लेकर करते थे नशा होटल रुद्राक्ष के केयर टेकर से जब बात की गई तो उसने बताया वैभव सोनी ने शुक्रवार की रात होटल में कमरा बुक किया था। शुभम सिंह भी उसके कमरे में नशा करने पहुंचा था। उसका कहना था कि ये लोग और इनके जैसे कई लोग यहां इसी तरह रूम बुक करते हैं और इंदर महंगा नशा करते हैं। उसका कहना है कि कमरे के अंदर लोग क्या करते हैं उन्हें पता नहीं रहता, इसलिए वो कुछ नहीं बोल पाते हैं। क्राइम ब्रांच के सिपाही द्वारा होटल संचालन की जानकारी जिस होटल रुद्राक्ष के कमरे में चिट्टा के साथ दो युवक पकड़ाए हैं उसके केयर टेकर ने बताया कि होटल श्रृष्टि साहू और मुकेश सिंह के नाम पर संचालित किया जा रहा है। इसको दुर्ग क्राइम ब्रांच के सिपाही द्वारा संचालित करवाया जा रहा है। उसके संरक्षण के चलते यहां पर पुलिस जल्दी रेड की कार्रवाई नहीं करती है। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर का कहना है कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच करेगी। पंजाब से मंगवाते थे हिरोइन वैभव सोनी आदतन स्मैक और हेरोइन का नशा लेता है। उसे कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया। पिता द्वारा मना करने और पैसा ना देने के चलते वो पंजाब से हेरोइन मंगवाता था और यहां दुगने दाम पर उसे बेंचकर अपना नशे का शौक पूरा करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *