झेरिया सेन समाज संगठित हो रहा है: प्रदेश सचिव

धमतरी| चंगोरी झेरिया सेन समाज की वार्षिक बैठक दानीटोला स्थित सेन भवन में हुई। सजहा झेरिया सेन समाज की बैठक मुजगहन श्रीवास भवन में संपन्न हुई। दोनों स्थानों पर समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। सेनजी महाराज की पूजा-अर्चना की गई। उनके आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया गया। सेनजी महाराज भक्ति और गृहस्थ जीवन में अनुशासन के पक्षधर थे। वे हर जीव में भगवान के दर्शन करते थे। बैठक में प्रदेश सचिव प्रद्युमन श्रीवास, कोषाध्यक्ष दौलत राम सेन, रीखी सेन, रामायण सेन, मनहरन सेन मौजूद रहे। प्रद्युमन श्रीवास ने कहा कि प्रदेश में झेरिया सेन समाज मजबूती से संगठित हो रहा है। अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सेन और कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *