महेशपुर में नए शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा:19 से 23 मई तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान, कलश यात्रा में उमड़ी भीड़

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा और जेई रंजीत मंडल मुख्य रूप से मौजूद रहे। कलश को सिर पर लेकर मुख्यालय का भ्रमण किया कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर भगत सिंह चौक, अम्बेडकर चौक, ग्वालपाड़ा राजबाड़ी होते हुए बासलोई नदी घाट तक पहुंची। वहां बनारस से आए पंडित आचार्य दुलाल पांडे ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाओं और कन्याओं ने कलश को सिर पर लेकर मुख्यालय का भ्रमण किया। मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले रंजीत मंडल ने बताया कि 19 से 23 मई तक चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होगा। शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय में हर हर महादेव की गूंज सुनाई देगी। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए धार्मिक अनुष्ठान में प्रखंड मुख्यालय के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कलश यात्रा में गोपाल प्रसाद भगत, मनोज पाल, नितन दास, पोलोक घोष, उत्तम बैध, नीरज कुमार, परशेनजीत कुमार मंडल समेत कई भक्तों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *