समाधान शिविर में पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप:कोंडागांव में 122 ग्रामीणों को मिला राशन कार्ड; श्रम कार्ड और केसीसी का वितरण

कोंडागांव विकासखंड के ग्राम बम्हनी में सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आयोजित समाधान शिविर में वन मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। वन मंत्री केदार कश्यप ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड योजना और महतारी वंदन योजना का जिक्र किया। मंत्री ने अधिकारियों को सभी आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में 10 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 3 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा प्रदान की गई। 20 गांव के ग्रामीण शामिल हुए शिविर में बम्हनी क्लस्टर के 20 गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। इन गांवों में बम्हनी, सम्बलपुर, कारसिंग, कुसमा, कचोरा, इसलनार, चमई, हंगवा, तोतर, गोलावण्ड, बोरगांव, झारा, मयूरडोंगर, पोलग, खण्डाम, बेतबेड़ा, खचगांव, सोनाबाल, मड़ानार और नगरी शामिल हैं। 1,570 आवेदन का निराकरण बम्हनी क्लस्टर से कुल 2,891 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 2,832 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को सबसे अधिक 1,594 आवेदन मिले, जिनमें से 1,570 का निराकरण किया जा चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *