दुर्ग पुलिस जमीन, सोने का सिक्का और गोवा टूर एण्ड ट्रवेल्स के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने भिलाई के सूर्या मॉल में बकायदा अपनी ठगी का ऑफिस घोला हुआ था। इसके बाद 70 लाख रुपए की ठगी करके कार्यालय बंद कर फरार हो गए एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुरानी भिलाई निवासी सुषमा सिंह पति विरेन्द्र सिंह ने थाना पुरानी भिलाई में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में एक डिजायर ताज वेकेशन के नाम से सूर्या ट्रेजर आईलेन्ड में आफिस खोला गया था। वहां डिजायर ताज वेकेशन के डायरेक्टर पिंदू सोनेकर ने लोगों को प्रलोभन देकर ठगी की है। उन्होंने बताया कि पिंदू लोगों को 10 साल की मेम्बरशीप लेने पर 1000 वर्गफीट जमीन, सोने का सिक्का और टूर एण्ड ट्रेवर्ल्स में फ्लाईट से गोवा ट्रिप कराने का ऑफर दिया था। कंपनी के लुभावने ऑफर के झांसे में सुषणा भी आ गई। उसने खुद के साथ उषा देवी, संजना देवांगन, पंकज दिल्लीवार, एकता बंजारे, के. प्रियंका, ची. नागेश्वर, शंशाक सार्वा, एस. कल्याणी, गंगा बाई, सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर 10 साल की मेंबरशिप खरीदी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि कंपनी लगभग 70 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी करके फरार हो गई है। इसके बाद वो ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लगा था। सूर्या मॉल के संचालक ने बताया कि किराया ना देने पर उसके कार्यालय को बंद कर दिया गया है। इसके बाद महिला ने चौकी स्मृति नगर जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। ससुराल से आरोपी को किया गया गिरफ्तार स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर संधु ने ठगी का मामला दर्ज करा जांच शुरू की। इस दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी पिंदू रमेश सोनकर नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला है, लेकिन उसकी ससुराल दुर्ग में है और वो वहीं छिपा हुआ है। उनकी टीम तुरंत वहां दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया। तीन लोगों ने मिलकर की लोगों से ठगी पुलिस की पूछताछ में आरोपी पिंदू ने बताया कि उनसे अपने साथी मयूर मेश्राम और प्रशांत खोपड़े के साथ मिलकर एक डिजायर ताज वेकेशन के नाम की फर्जी कंपनी बनाई। इसके बाद उन्होंने टीआई सूर्या मॉल में उसका आफिस खोला। वहां लोगों को अधिक फायदा देने और टूर एण्ड ट्रेवर्ल्स के नाम पर गोवा ट्रिप कराने का लालच देकर किस्त किस्त में रकम जमा कराकर ठगी की गई। दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार पुलिस ने अभी इस मामले में पिंदु सोनकर को गिरफ्तार किया वहीं उसके साथी मयूर मेश्राम और प्रशांत खोपड़े फरार थे। पुलिस के सूत्रों से पता चला है कि मयूर और प्रशांत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उन्हें रिमांड में लेकर दुर्ग ला रही है।


