फाजिल्का में कल से फिर शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी:भारत-पाक तनाव कम होने के बाद लिया फैसला, शाम 6 बजे से होगा कार्यक्रम

पहलगाम में हुए आतंकवाद के हमले के बाद फाजिल्का के भारत पाकिस्तान सरहद की अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सादकी चौकी पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को बंद कर दिया गया था l अब भारत पाक के बीच तनाव कम हुआ तो फिर से इसकी शुरुआत की जा रही है l बता दें कि कल से शाम 6:00 बजे फाजिल्का के भारत पाक सरहद पर फिर से रिट्रीट सेरेमनी होगी। जानकारी के अनुसार पहलगाम में आतंकवाद हमले के बाद भारत पाक के बीच युद्ध जैसे हालात बने l फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके के कई गावों के लोग घर छोड़कर चले गए और इसी के चलते भारत पाक सरहद की सादकी चौकी पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को बंद कर दिया गया l लेकिन भारत पाक के बीच सीजफायर की खबर के बाद जहां लोगों को राहत मिली l मंगलवार शाम शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी वहीं धीरे-धीरे भारत-पाक के बीच कम होते तनाव को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय सरहद की सादकी चौकी पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को फिर से शुरू करने का फैसला किया गया है l बार्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा ने बताया कि कल मंगलवार से शाम 6:00 बजे रोजाना फिर से रिट्रीट सेरेमनी होगी l उन्होंने कहा कि लोग अधिक से अधिक रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे और देशभक्ति का जज्बा दिखा बीएसएफ के जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी हौसला अफजाई करें l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *