कपूरथला में नाबालिग लड़की लापता:शादी का झांसा देकर ले गया युवक, किसी काम के लिए घर से निकली थी

कपूरथला में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। मां की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी युवक और लड़की का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। गांव औजला बनवाली की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 15 मई को किसी काम के लिए घर से बाहर गई थी। वह वापस नहीं लौटी। परिवार ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। जांच में पता चला कि नई आबादी सर्कुलर रोड कपूरथला का रहने वाला सुखराज सिंह लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *