मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी दिल्ली की प्रवक्ता रीना गुप्ता को पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। इस नियुक्ति का विपक्षी दलों ने जोरदार विरोध किया है। लुधियाना के भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल खैहरा ने मान सरकार पर निशाना साधा है। रजनीश धीमान ने कहा कि भगवंत मान केजरीवाल की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। दिल्ली में हार के बाद केजरीवाल का ध्यान पंजाब की ओर मुड़ा है। धीमान ने सवाल उठाया कि क्या पंजाब की 4 करोड़ जनता में कोई योग्य व्यक्ति नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आप सरकार बाहरी लोगों को पंजाब में बड़े पदों पर नियुक्त कर रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साधा निशाना वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल खैहरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मान ने खुद को केजरीवाल के सामने समर्पित कर दिया है। खैहरा ने यूपी से आए दीपक चौहान की नियुक्ति का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि चौहान को पंजाब की संस्कृति की जानकारी नहीं है। जनता के साथ धोखा करने का आरोप खैहरा ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले भगवंत मान ने पंजाबियों से जो वादे किए थे, वे सभी अब भूल गए हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि यह नियुक्तियां पंजाब की जनता के साथ धोखा हैं।


