मुंगेली में लापरवाही पर दो सीनियर अधिकारी हटाए:सीएम साय ने की कार्रवाई, जल संसाधन विभाग के EE निलंबित, DEO को पद से किया दूर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के दौरान दो वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई की है। मुंगेली जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मिश्रा पर मनियारी जलाशय और पथरिया जलाशय जैसी महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को वर्षों से अधूरा छोड़ने का आरोप है। इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री को भी पद से हटा दिया गया है। शास्त्री के खिलाफ यह कार्रवाई बोर्ड परीक्षा में जिले के खराब प्रदर्शन के कारण की गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और जवाबदेही से बचने की प्रवृत्ति अब स्वीकार नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *