बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर किए तीन फायर: VIDEO:पेट्रोल भराने के बहाने आए, लूट में असफल होने पर बाइक छोड़कर भागे

हनुमानगढ़ में बाइक सवार 3 बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास किया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने जब बदमाशों का विरोध किया तो एक बदमाश ने तीन फायर किए। मामला भादरा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप का है। भादरा थानाप्रभारी भूप सिंह सहारण ने बताया- सिकरोड़ी गांव से थोड़ा पहले नायरा कंपनी का पेट्रोल पंप है। उस पंप पर रविवार रात करीब 11 बजे तीन युवक तेल डलवाने के बहाने आए। जिनके पास पिस्टल भी थी। तीनों बदमाश पिस्टल दिखाते हुए पंप पर मौजूद कर्मचारियों से रुपए की मांग करते हैं। उसके बाद पिस्टल की नोंक पर अंदर कार्यालय में जाकर गल्ले में नगदी निकालने का प्रयास किया, लेकिन रुपए नहीं मिले। डराने के लिए किया पहला फायर
भादरा थानाप्रभारी ने बताया- पंप पर कर्मचारी शेरा उर्फ शमशेर खान और अन्य साथियों ने मिलकर बदमाशों को पकड़कर उनका विरोध किया। इसी दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी। कर्मचारियों को डराने के लिए पहला फायर हवाई किया। कर्मचारियों ने जब विरोध जारी रखा तो बदमाश ने जान से मारने की नियत से सीधा फायर किया। जिसमें कर्मचारी बच गया और फायर सीधा कंप्यूटर पर जाकर लगा। तीसरे फायर फटने से बदमाश की अंगुलियां जल गई। जिससे खून बहने लगा। बाइक छोड़कर भागे बदमाश
भादरा थानाप्रभारी ने बताया- इसके बाद भी जब पेट्रोल पंप कर्मचारी बदमाशों को पकड़ने गए तो बदमाश बाइक पेट्रोल पंप ही छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस तीनों बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस वारदात स्थल और बदमाशों के आने जाने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *