प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन को आधुनिक रूप दिया गया है। स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर, वेटिंग लाउंज और लैंडस्केपिंग की सुविधाएं जोड़ी गई हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों की इस विकास को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं हैं। स्टेशन से कई लोकल ट्रेनें बंद कर दी गई हैं। इससे नौकरीपेशा लोग, छात्र और देवी दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में यात्री सुविधाओं की चर्चा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तरुण हथेल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को उठाया है। स्टेशन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में यात्री सुविधाओं की चर्चा के दौरान ट्रेनों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। यात्री अब या तो बसों पर निर्भर हैं या यात्रा करने से बच रहे हैं। बिना ट्रेन सेवाओं के ये सुविधाएं अधूरी स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्टेशन का आधुनिकीकरण स्वागत योग्य कदम है। लेकिन बिना ट्रेन सेवाओं के ये सुविधाएं अधूरी हैं। स्टेशन अब क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करेगा। लेकिन वास्तविक सफलता तभी मिलेगी जब यहां से ट्रेनें चलेंगी और यात्री इन सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।


