लंबे संघर्ष के बाद भागा टाइगर, दोनों सुरक्षित छत्तीसगढ़ के घने जंगलों से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी के दिल को छू लिया है। दरअसल, एक मादा भालू अपने बच्चे को बचाने के लिए खतरनाक बाघ से भिड़ जाती है। यह नजारा जितना डरावना है, उतना ही मातृत्व की महानता को भी दर्शाता है। वायरल वीडियो के मुताबिक बाघ भालू के बच्चे पर हमला करने की कोशिश करता है, तभी मादा भालू उस पर टूट पड़ी। दोनों के बीच संघर्ष हुआ है, लेकिन मादा भालू एक पल के लिए भी पीछे नहीं हटती है और आखिरकार बाघ को पीछे हटने पर मजबूर कर देती है। वन विभाग के अनुसार यह वीडियो हाल ही में नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगलों में रिकॉर्ड किया गया है। सीसीएफ कांकेर नारायणपुर दिलराज प्रभाकर ने कहा कि अबूझमाड़ के पांगुड़ में बन रही सड़क में मादा भालू बच्चे को बाघ से बचाने के लिए भिड़ गई। अच्छी खबर यह है कि दोनों जानवर सुरक्षित हैं और भालू के बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। 1 बच्चे को बचाने बाघ से संघर्ष करती मादा भालू।
2 भालू के हावी होते ही जंगल की ओर भागा टाइगर।
3 बाघ से बच्चे को बचाकर सुरक्षित ले गई भालू।


