आर्मी बोली- भारत-पाकिस्तान DGMO में बनी सहमति की एक्सपायरी नहीं:रिपोर्ट्स में दावा था- दोनों देशों में हुआ समझौता खत्म; ऑपरेशन सिंदूर का नया Video

पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना ने रविवार को एक नया वीडियो जारी किया। जिसमें बताया गया कि 10 मई को पाकिस्तान की जिन चौकियों से सीजफायर का उल्लंघन हुआ था, उन्हें जवाबी कार्रवाई में मिट्टी में मिला दिया गया। भारतीय सेना ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच जो सहमति बनी थी, उसकी कोई एक्सपायरी डेट (खत्म होने की तारीख) नहीं है। दोनों देशों के DGMOs के बीच 12 मई को बातचीत हुई थी। इसमें दोनों की तरफ से मिलिट्री एक्शन पर रोक लगाना तय हुआ था। आर्मी ने ये बयान इसलिए जारी किया, क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों देशों बीच बनी सहमति 18 मई की शाम को खत्म हो गई। इधर, DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने राहुल गांधी के विदेश मंत्री पर लगाए आरोपों पर कहा कि ऑपरेशन शुरू होने के बाद हमने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि हम आतंक के अड्डों पर हमला करेंगे। पाकिस्तान ने बातचीत से इनकार कर दिया और जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी। विदेश मंत्रालय ने भी राहुल गांधी के आरोपों पर सफाई दी। कहा- विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने ऑपरेशन शुरू होने के बाद की बात की थी, न कि पहले की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कहा था, ‘हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को जानकारी देना अपराध है। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से माना है कि भारत सरकार ने ऐसा किया। इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए।’ देखें सेना की ओर से जारी नया VIDEO भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद पर हर अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *