हुसैनाबाद | हुसैनाबाद दक्षिण के मध्य विद्यालय पतरिया के साधनसेवी उमेश राम 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद मध्य विद्यालय पतरिया संकुल का अनुश्रवण नहीं हो पा रहा था। जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा ने मध्य विद्यालय चौकड़ी के साधनसेवी विनोद कुमार सिंह को पतरिया संकुल साधनसेवी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। नौडीहा बाजार| नौडीहा बाजार प्रखंड के अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय नामुदाग में विद्यालय के प्रबंधन समिति का पुनर्गठन 20 मई दिन मंगलवार को होगा। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह ने दी। मालूम हो कि पहले से गठित कमेटी का कार्यकाल तीन साल पूरा हो चुका है। नई कमेटी का पुनर्गठन करना है।


