भास्कर न्यूज | चतरा प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन चतरा ने अजय नाथ शाहदेव को जेसीए का अध्यक्ष बनने पर बधाई दिया। झारखंड राज्य में क्रिकेट खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने अजय नाथ शाह देव को जेसीए का अध्यक्ष बनाया है। पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद, प्रदेश संयुक्त सचिव मो मुमताज़ आलम, जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला सचिव अल्ताफ हुसैन,जिला महासचिव शाहनवाज खान, जिला उपाध्यक्ष मो जसीम, कोषाध्यक्ष शकील अहमद, रहमतुल्लाह सर, अजय कुमार, मो शमीम, सचिंद्र कुमार के साथ-साथ जिले में संचालित सभी निजी विद्यालयों के संचालक, संचालिका एवं प्राचार्यों ने बधाई दिया है। प्रदेश संयुक्त सचिव मो मुमताज आलम ने कहा था अजय नाथ शाहदेव के अध्यक्ष बनने से झारखंड में क्रिकेट और भी मजबूत होगा। पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के सपने को साकार करने के लिए जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है वह अवश्य पुरा होगा। पासवा पूर्व से ही बच्चों के कल्याण,खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए तत्पर रहती है। अब क्रिकेट जगत का दायित्व जिन कंधों पर सौंपा गया है, इसके बाद जिलों में भी क्रिकेट खेल को बढ़ावा मिलेगा।


