संविधान नहीं रहा तो लोकतंत्र होगा कमजोर भारत का विकास भी रुक जाएगा: पायलट

भास्कर न्यूज | जांजगीर मेजर ध्यानचंद हॉकी मैदान कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस रैली में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने केन्द्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार दूसरे देश से डर रही है। सरकारी संस्थाओं, एजेंसियों में राजनीतिक हस्तक्षेप हो रहा है। ये ठीक नहीं है। सरकार विपक्ष के लोगों को डरा धमकाकर कर जेल में डाल रही है। संविधान खतरे में है। संविधान नहीं रहेगा तो लोकतंत्र कमजोर होगा। देश की प्रगति रुक जाएगी। सरकार विपक्ष के लोगों के यहां छापे पड़वार रही है। लेकिन आरोप साबित नहीं कर पा रही है। सभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रभारी प्रदेश कांग्रेस सचिव एस जरिता लैतफलांग, सह सचिव विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, डॉ. शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल और जिले के सभी विधायक समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक मंच पर दिखे। कार्यक्रम स्थल पर 6 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पहुंचे हुए थे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा किया गया था। स्टेज से पहले मेटल डिटेक्टर से लोगों की जांच की गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने संविधान बचाओ यात्रा में कहा कि संविधा के तहत मजदूरो को 100 दिवस रोजगार मिलने का अधिकार है। लेकिन भाजपा सरकार इस अधिकार को छीन रहीं है। मजदूरों को गांव में मनरेगा के तहत काम नहीं मिल दिया जा रहा है। अगर मजूदरों को 100 दिन काम मिलता तो उन्हें लगभग 28 हजार रुपए मिलता। लेकिन इसके रोका जा रहा है। महिलाओं को एक हजार रुपए महीना, साल में 12 हजार रुपए देकर ठगा जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने मंच से जातिगत जनगणना, ​धान की फसल के लिए पानी नहीं देना, रबी सीजन के धान का भाव नहीं मिलना, झीरम घाटी हत्या कांड सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा। मजदूरों को मनरेगा में काम नहीं मिल रहा: भूपेश बघेल 3 चरण में संविधान बचाओ रैली का होगा आयोजन तीन चरणों में संविधान बचाओ रैली का आयोजन हो रहा है। पहले चरण में आज सभा फिर दूसरे फेज में विधानसभा स्तर पर आयोजन होगा। तीसरे चरण में नेता डोर-टू-डोर लोगों से मिलकर संविधान से मिले मौलिक अधिकारों की जानकारी देंगे। सिंहदेव बोले- ओबीसी को पंचायत चुनाव में नहीं मिला आरक्षण, रोका जा रहा है लाभ पूर्व पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में आरक्षण घटाया है। ओबीसी वर्ग को कम आरक्षण मिल रहा है। पंचायत चुनाव के दौरान ओबीसी के आरक्षण में कटौती कर दी। बस्तर सहित कई जगहों पर ओबीसी आरक्षण कम करने से चुनाव में ओबीसी को मौका नहीं मिला। बीजेपी की ओर से आरक्षण का लाभ रोका जा रहा है। शासकीय उपक्रमों को निजी हाथों में बेच आरक्षण को घटाने का काम कर रहे हैं। संविधान को खतरा है, लेकिन अब कांग्रेस भी प्रति दिन लोगों के बीच जाकर संविधान बचाने प्रयास कर रही है। जाति के आधार पर साफ सुथरी जनगणना होगी: चरण दास महंत ने संविधान बचाओ रैली में कहा कि, संसद कानून बनाने की संस्था है लेकिन विपक्ष को मौका नहीं दिया जा रहा है। बहुमत के आधार पर बिना सोचे समझे कानून अपने हुक्म से बना रहे। एक चेहरे की ही पूजा हो रही है। संविधान के रक्षक मूक दर्शक बन कर बैठे हैं। राहुल जी ने जाति गणना की बात कही इसे अब भाजपा ने स्वीकार किया है। जाति के आधार पर साफ सुथरी जनगणना होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *