कवर्धा| जिला स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से 21 तारीख को बुधवार सुबह 9 बजे से आयुष्मान क्लिनिक गंगानगर कवर्धा में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इसमें सभी पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों की जांच की जाएगी। शिविर में हर तरह की जांच की सुविधा रहेगी। जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है और इलाज चल रहा है, वे अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट और दवाएं साथ लेकर आएं। इससे डॉक्टरों को सही जांच में मदद मिलेगी।


