जीवन सुधारने का लालच दे धर्मांतरण की कोशिश, आरोपी प्राचार्य गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | कवर्धा जीवन सुधारने का लालच देकर धर्मांतरण का प्रयास करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी एक निजी स्कूल का प्राचार्य है। पांडातराई थाना क्षेत्र के ग्राम कारीमाटी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली थाने लिखित शिकायत की थी। उसने बताया कि चर्च परिसर में चल रहे एक निजी स्कूल के पदाधिकारी ने बीमारी ठीक करने, आर्थिक मदद देने और जीवन सुधारने का लालच देकर धर्मांतरण का प्रयास किया। शिकायत की जांच कोतवाली थाने की पुलिस ने की। गवाहों के बयान, उपलब्ध तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर आरोपी जोस थॉमस निवासी चर्च परिसर कवर्धा के खिलाफ बीएनएस और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में अपराध दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने आरोपी जोस थॉमस को गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य के मार्गदर्शन में हुई। कबीरधाम पुलिस ने कहा कि जबरन, धोखाधड़ी से या लालच देकर धर्मांतरण करना अपराध है। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने किया था विरोध शहर के आदर्श नगर में रविवार को धर्मांतरण का मामला सामने आया था। एक निजी मकान में 30 से 35 लोगों को इकट्ठा कर धर्म बदलवाने की सूचना मिली। इस पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए हंगामा किया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और उस पर कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *