भास्कर न्यूज | पलारी ग्राम पंचायत सनौद में तिरंगा यात्रा में जनपद सदस्य आशीष साहू, सरपंच डिगेश्वर नाथ ठाकुर और योगेश पांडे शामिल हुए। बिहान योजना से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाएं भी यात्रा में शामिल हुईं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे लगे। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव में भ्रमण किया। आयोजन का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करना था। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव में एकता और जागरूकता बढ़ती है। ग्राम पंचायत बोहरा में तिरंगा यात्रा निकला गया। सरपंच रेणुका देवदास, उपसरपंच दुलारी साहू, दुर्गा साहू, भूमिका यादव, तीज यादव , दुरपति साहू, थानेशवर साहू, बुधराम साहू उपस्थित थे।


