तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आया बुजुर्ग:108 एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे लोग, ई-रिक्शा से अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडाडीह पावरहाउस चौक के समीप हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय बालेश्वर साव सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक (जेएच 12 आर 4951) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक सवार बाइक छोड़ कर फरार हो गया। बुजुर्ग की अस्पताल जाते मौत हो गई। चाय पीने जा रहे थे बालेश्वर साव घटना को लेकर मृतक के पुत्र संतोष साव ने बताया कि वे लोग डंडाडीह पावर हाउस के समीप अपने एक नए मकान का निर्माण करवा रहे हैं। रात को उक्त नव निर्मित मकान की देखभाल पिता जी ही करते थे। सोमवार की रात वे मकान के विपरीत दिशा में सड़क पार कर चाय पीने जा रहे थे। इसी दौरान पीपचो की ओर से आ रही एक तेज़ रफ़्तार बाइक (जे एक 12 आर 4951) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। समय पर नहीं पहुंचा 108 एम्बुलेंस उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी आसपास के लोगों द्वारा हमलोगों को मिली। इधर आसपास के लोगों ने बताया कि 108 एम्बुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचा। इसके बाद घायल बुजुर्ग को एक ई-रिक्शा से सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया। इधर सदर अस्पताल जाने के क्रम में ही उन्होंने दम तोड़ दी। इधर घटना की सूचना मिलने पर जयनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
———————————–
इस खबर को भी पढ़ें….
डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन; मरीज की मौत:कोडरमा में चला रहा था अवैध क्लिनिक, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने पकड़ा
कोडरमा जिले के डोमचांच में एक अवैध रूप से संचालित क्लिनिक में इलाज के दौरान 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेहराडीह गांव निवासी छोटेलाल मेहता के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक छोटेलाल को डोमचांच बाजार से घर लौटते समय मोटरसाइकिल दुर्घटना में हल्की चोट लग गई। परिजनों की सलाह पर वे अपने बेटे और भतीजे के साथ ढाब रोड स्थित ओम होमियो हॉल पहुंचे। क्लिनिक में डॉ. के डी प्रसाद ने छोटेलाल को लगातार चार इंजेक्शन लगाए। इंजेक्शन लगते ही छोटेलाल की मौत हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *