कांकेर में एक नाबालिग लड़के ने 8 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि नाबालिग पोर्न वीडियो देखने का आदी था। वारदात के समय नशे की हालत में भी था। मामला चारामा थाना इलाके का है। मृतक हरेश कक्षा तीसरी का छात्र था। वह शनिवार शाम 4:30 बजे से लापता था। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि हरेश को आखिरी बार गांव के एक नाबालिग के साथ देखा गया था। दोनों को साथ देखा गया था जांच में पता चला कि, नाबालिग आरोपी ने शनिवार (18 मई) को एक दुकान से फ्रूटी खरीदी और हरेश को पिलाने के बहाने पहाड़ ले गया। यहीं उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सोमवार सुबह उस नाबालिग से पूछताछ की। पूछताछ में उसने हरेश की हत्या करना स्वीकार कर लिया। हत्या के बाद नीचे फेंका शव नाबालिग ने बताया कि, उसने गलत काम करने के बाद किसी को बता देने के डर से चाबी में लगे पट्टे से बच्चे का गला घोंट दिया। इसके बाद उसके शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने ग्राम सरपंच और ग्रामीणों के साथ गड़िया पहाड़ से शव बरामद किया है। ग्राम लखनपुरी के गड़िया पहाड़ में बच्चे की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है। इस इलाके में कम लोग जाते हैं। दो दिन पुराना होने के कारण शव से दुर्गंध आ रही थी। 3 आरोपियों के शामिल होने की आशंका, जांच जारी पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में एक से ज्यादा आरोपियों के शामिल होने की भी आशंका है। हत्या के कारणों की जांच जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। —————————- इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में 8 साल की बच्ची से फैमिली-फंक्शन में रेप:रिश्तेदार ने सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म, राजधानी में हर 60 घंटे में एक बलात्कार रायपुर में 8 साल की बच्ची से रिश्तेदार ने रेप किया है। बच्ची को जबरन अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बच्ची को जमकर डराया धमकाया। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


