गढ़वा में करंट लगने से किसान की मौत:नीलगाय से बचाव के लिए खेत में लगा था बिजली तार, चपेट में आया, भाई की बची जान

गढ़वा जिले में नीलगाय से फसल बचाने के लिए लगाए गए बिजली के तार ने एक किसान की जान ले ली। घटना मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव में आज सुबह हुई। झूमेलवा टोला के नंदू कुशवाहा (45) अपने बड़े भाई लोकी महतो के साथ लाइन होटल से चाय पीकर लौट रहे थे। खेत के रास्ते में सब्जी की फसल को नीलगाय से बचाने के लिए नंगा बिजली का तार लगा था। लोकी महतो तार को देखकर झुककर निकल गए। लेकिन नंदू तार में फंसकर गिर पड़े। जब तक तार हटाया जाता, तब तक हो गई मौत सोमवार को हुई बारिश से जमीन गीली थी। नंदू के बिजली के तार से टकराते ही उनके शरीर में तेज करंट लगा। लोकी ने आसपास से डंडा लाकर तार को तोड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नंदू की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीण घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खेत में लगे नंगे तार का विरोध किया और मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *