हरियाणा के डॉक्टर पर देशद्रोह की FIR:पाकिस्तान को सपोर्ट किया, सोशल मीडिया पर PM मोदी का AI वीडियो पोस्ट किया था

पाकिस्तान का समर्थन और PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले हरियाणा के डॉक्टर पर देशद्रोह का केस चलेगा। सोमवार सुबह CM नायब सैनी के पास मामला पहुंचा तो उन्होंने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने धारा 152 भी जोड़ी। सोमवार को डॉक्टर की जमानत याचिका पर फतेहाबाद में जूनियर डिवीजन के सिविल जज जोगेंद्र जांगड़ा ने सुनवाई की। जज ने कल डॉक्टर को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर CJM सूयशा जावा की कोर्ट में पेश करने के लिए कहा। जहां से उसके रिमांड की मांग की जाएगी। पुलिस डॉक्टर से रिमांड के दौरान पूछताछ करेगी। उसके बैंक खातों की जांच करेगी। साथ ही उसकी कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी, ताकि पता लगाया जा सके कि उसके संपर्क में कौन-कौन रहा है। 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद फतेहाबाद के हड्डी रोग विशेषज्ञ मुश्ताक अहमद उर्फ डॉ. ताज मोहम्मद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 3 वीडियो डाली थीं, जिसमें पीएम मोदी को बड़ी गलती करने और पाकिस्तान की जीत को दिखाया गया। पहले पढ़िए डॉ. ताज मोहम्मद की 3 वीडियो में क्या… वीडियो नंबर एक: डॉ. ताज मोहम्मद ने पहली वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की एडिट की हुई पोस्ट की। यह वीडियो 15 सेकेंड की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मैंने बहुत बड़ी गलती कर दी पाकिस्तान पर हमला करके। इसकी वजह से पाकिस्तानी सेना ने हमें दिन में तारे दिखाए हैं। हम हार गए और आप लोग जीत गए हो। वीडियो नंबर दो: इस वीडियो में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का AI वर्जन दिखता है। इसमें शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री मोदी के मुंह पर मुक्का मारते हुए दिखाया जा रहा है, जिसके बाद पीएम मोदी नीचे गिर जाते हैं। यह वीडियो 5 सेकेंड की है। वीडियो नंबर तीन: इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चा दर्शाया गया है। जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गोद में लेकर निप्पल से दूध पिलाते हुए नजर आते हैं। यह वीडियो भी 7 सेकेंड का है। अब 3 पॉइंट में केस दर्ज होने से गिरफ्तारी तक की कहानी… पहले भी करता रहा है पाकिस्तान का समर्थन
फतेहाबाद भाजपा के मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि मुश्ताक अहमद पहले भी पाकिस्तान का समर्थन करता रहा है। एक बार पाकिस्तान-भारत के क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की टीम जीती तो इसने पटाखे बजाकर खुशी मनाई थी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि ऐसे देश विरोधी सोच के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी जरूरी है। ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना ने अपना पराक्रम दिखाने का काम किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *