अमृतसर | ट्रस्ट चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने नॉर्थ हलका के वार्ड-12, राम एवेन्यू मजीठा रोड में नवनिर्मित ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। नॉर्थ हलका में जिस भी जगह पानी की किल्लत देखी जा रही आने वाले दिनों में वहां नए ट्यूबवेल लगवाए जाएंगे। इसके अलावा यहां सड़कों के सुधार का काम शुरू कर दिया गया है। जिसमें तेजी लाई जाएगी। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, रितेश शर्मा, वार्ड प्रभारी बलविंदर सिंह काला, पवन शर्मा, राजेश देव, रमेश, सुरिंदर कोंडल, ओम प्रकाश व अन्य मौजूद रहे।


