चैनपुर साइडिंग में ट्रेन से कटकर सीसीएल कर्मी की मौत:सेंसर चेक करते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

रामगढ़ जिले के मांडू स्थित चैनपुर साइडिंग कांटा घर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां कार्यरत सीसीएल कर्मी हारून मियां की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। हारून मियां ग्राम रतवै के निवासी थे। वे चैनपुर साइडिंग कांटा घर में कांटा बाबू इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। घटना नाइट शिफ्ट के दौरान हुई। रात करीब 2:30 बजे वे सेंसर चेक कर रहे थे। इसी दौरान वे रेल पटरी पर गिर गए और कोयले से भरी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने साइडिंग पर सभी कार्य रोक दिया। ग्रामीण सीसीएल से मृतक के परिवार को नौकरी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मृतक के परिजन शोक में डूबे हैं। घटना के कई घंटे बाद भी सीसीएल का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *