5 साल से बंद पड़ी सीवरेज लाइन, गंदगी से लोग परेशान

अमृतसर | बटाला रोड पर पिलर नंबर 67 के सामने गली पब्लिक सहारा में पिछले 5 साल से सीवरेज सिस्टम बंद पड़ा है। गली में गंदा पानी जमा हो रहा है। बदबू से लोग परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवरेज जाम होने से नालियां ओवरफ्लो हो रही हैं। घरों के बाहर पानी भरा रहता है। बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द सीवरेज लाइन की सफाई करवाई जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *