छत्तीसगढ़ सरकार ने कलाकारों की पेंशन में बढ़ोतरी की है। कोंडागांव के लोकगायक सिद्धार्थ महाजन ने इसे लेकर खुशी जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। महाजन ने कहा कि यह निर्णय राज्य के हजारों कलाकारों के लिए सहायक साबित होगा। लोकगायक महाजन ने बताया कि लंबे समय से कलाकारों की आर्थिक स्थिति चिंताजनक थी। सरकार का यह फैसला कलाकारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। महाजन ने मुख्यमंत्री से पारंपरिक लोककलाओं को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं की मांग की है। उन्होंने युवा लोक कलाकारों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया। साथ ही सम्मान समारोह और आर्थिक सहायता जैसी योजनाओं की भी मांग रखी। सकारात्मक कदम उठाने की उम्मीद महाजन के अनुसार लोक कलाकार केवल मनोरंजन नहीं करते। वे परंपरा और संस्कृति के वाहक हैं। इसलिए उनका सशक्त होना पूरे समाज के लिए आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार भविष्य में भी कलाकारों के हित में सकारात्मक कदम उठाती रहेगी।


