अबोहर में आज एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी, जिससे एक्टिवा सवार घायल हो गया। हादसा फाजिल्का रोड पर दोपहर के समय हुई, जिसमें घायल नई आबादी निवासी रमेश कुमार (55) को राहगीर ने अस्पताल पहुंचाया। घटना गुरुद्वारा नानकसर टोभा के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रमेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए श्रीगंगानगर ले गए। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस घायल के परिजनों से संपर्क कर रही है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। कार ड्राइवर का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


