लुधियाना में लड़की का शारीरिक शोषण:गर्भवती होने पर आरोपी यूपी भागा, शादी का झांसा देकर की वारदात

लुधियाना जिले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक लड़की का तीन साल तक शारीरिक शोषण किया। लड़की के गर्भवती होने के बाद आरोपी शहर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने थाना सलेम टाबरी पुलिस को बताया कि तिकोनी पार्क न्यू कुंदनपुरी में किराए पर रहने वाले आरोपी आशीष कुमार से 2022 में हुई थी। आशीष ने उसे शादी का वादा किया। शुरू में लड़की ने संबंध बनाने से मना किया, लेकिन बाद में वह मान गई। शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध आशीष लगातार तीन साल तक युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी लड़की शादी की बात करती, वह टालमटोल करता। फरवरी 2025 में युवती की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरी जांच में पता चला कि वह 7 माह की गर्भवती है। लड़की ने जब आशीष को गर्भावस्था के बारे में बताया तो वह शहर छोड़कर भाग गया। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले गांव डोहरी का रहने वाला है। पीड़िता को शक है कि वह अपने गांव भाग गया है। थाना सलेम टाबरी के एसएचओ बलराज सिंह के अनुसार पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *