अमृतसर में निकली तिरंगा यात्रा:101 फीट लंबे तिरंगे संग बाजार में किया मार्च, BJP बोली- सेना ने पाकिस्तानी हमले विफल किए

अमृतसर में सेना के सम्मान में विशेष तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में 101 फीट लंबा तिरंगा शामिल था। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग ने इस यात्रा का नेतृत्व किया। यात्रा की शुरुआत लाहौरी गेट से हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र और बीजेपी नेता शामिल हुए। प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा शहर के कई क्षेत्रों में निकाली गई। तरुण चुग ने भारतीय सेना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेना ने पाकिस्तान के हर हमले को विफल किया है। साथ ही पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने ना केवल पाकिस्तान की ओर से अमृतसर पर किए हुए हमलों को नष्ट किया। बल्कि उन्हें घर में घुसकर उन्हें मारा जिसके लिए वो भारतीय सेना को सलाम करते हैं। इस अवसर पर चुग ने पंजाब सरकार पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय में दिल्ली के अधिकारी बैठे हैं। यह निर्वाचित प्रतिनिधियों का अपमान है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर बाहरी अधिकारियों की नियुक्ति का आरोप लगाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *