जांजगीर-चांपा में युवक पर चाकू से हमला:पुरानी रंजिश में सीने पर वार; आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज

जांजगीर-चांपा के चांपा बस स्टैंड के पास सोमवार रात एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। पुरानी रंजिश के चलते रोहित सोनी ने कोमल कुमार के सीने पर चाकू से वार किया। घटना रात 8 से 9 बजे के बीच की है। घायल कोमल को आसपास के लोगों ने बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक चाकू सीने के अंदर नहीं गया। अगर ऐसा होता तो दिल में छेद हो सकता था और जान भी जा सकती थी। आरोपी पर पहले ही आपराधिक मामले दर्ज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी रोहित सोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से 4-5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच, जांजगीर चांपा के विधायक व्यास कश्यप ने क्षेत्र में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को वाहन चेकिंग और वसूली की बजाय अपराधों पर नियंत्रण पर ध्यान देना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *