विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन ​सिंह आज और कल जिले के प्रवास पर

राजनांदगांव | विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 20 एवं 21 मई 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 20 मई को सुबह 11.30 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.45 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम फूलझर पहुंचेंगे। दोपहर 12.50 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक ग्राम फूलझर सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में शामिल होंगे। दोपहर 2.30 बजे ग्राम फूलझर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे तथा समय आरक्षित रहेगा व रात्रि विश्राम करेंगे। 21 मई को दोपहर 1 बजे दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव पहुंचकर भारतीय स्टेट बैंक शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित वन नेशन वन इलेक्शन संगोष्ठी कार्यक्रम तथा शाम 6 बजे ऊर्जा पार्क गौरव पथ में नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 7.30 बजे राजनांदगांव से कार द्वारा स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *