राजनांदगांव | छग शासन के वाणिज्य व उद्योग विभाग अंतर्गत उद्योग संचालनालय द्वारा रेंजिंग एंड एक्सलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (रेम्पअप) पहल के तहत निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कोलकाता के सहयोग से 6 मई से 25 जून तक राज्यभर में निर्यात जागरूकता एवं मार्गदर्शन पर एक दिवसीय बूटस्ट्रैप कार्यशाला होगी। 21 मई को सुबह 10 बजे से होटल अवाना में कार्यशाला रखी गई है।


