जमशेदपुर में मुखिया की हत्या की साजिश नाकाम:दो आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद; मर्डर की पहले ही दी थी धमकी

जमशेदपुर में परसुडीह पुलिस ने हरहरगुट्टू पंचायत के मुखिया चोटराई गोराई की हत्या की साजिश रचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक कुमार और अजय कुमार के पास से एक देसी पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बागबेड़ा के दुर्गा पूजा मैदान में दो युवक किसी की हत्या की योजना बना रहे हैं। परसुडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के अनुसार, आरोपियों ने पहले मुखिया को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से पुलिस सतर्क थी। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी वारदात को टाल दिया। मामले की जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *