कर्मचारी संगठनों का जामताड़ा में प्रदर्शन:डीसी को सौंपा 22 सूत्री मांग पत्र, नियमितीकरण समेत कई मुद्दे शामिल

जामताड़ा में मंगलवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने समाहरणालय के सामने संयुक्त धरना प्रदर्शन किया। इसमें झारखंड राज्य लघु सिंचाई कर्मचारी संघ, एएनएम-जीएनएम, एनएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ, चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के सदस्य शामिल हुए। खाली पदों को भरने की मांग कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि राजेन कुमार सिंह और राहुल तिवारी ने बताया कि मांग पत्र में अनुबंध कर्मचारियों की सेवा को नियमित करने की मांग है। साथ ही खाली पदों को भरने और सभी विभागों में एसीपी-एमएसीपी का लाभ समय पर देने की मांग भी शामिल है। प्रदर्शन में नवल किशोर सिंह, अनिल सिंह, छवि कुमारी, किरण कुमार सिंह सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारियों ने सरकार से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *