मनाली में बर्फबारी, अटल टनल पर 1000 गाड़ियां फंसी:हिमाचल में 30 सड़कें बंद; राजस्थान में ओले-बारिश का अलर्ट, स्कूलों की छुट्‌टियां

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। कश्मीर में शीतलहर जारी है। यहां पारा जीरो से कई डिग्री नीचे चला गया है। शिमला में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई, जिससे सड़कों पर 3 इंच की बर्फ जम गई। इससे सोलंगनाला से अटल टनल रोहतांग लौट रहे टूरिस्ट की गाड़ियां सड़क पर फिसलने लगीं। देर रात तक 1000 से ज्यादा गाड़ियां अटल टनल के साऊथ पोर्टल से नार्थ पोर्टल तक बर्फ में फंस गईं। पुलिस ने इन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बारिश और बर्फबारी के चलते हिमाचल में दो नेशनल हाईवे समेत 30 सड़कें बंद हो गई हैं। ऊना, हमीरपुर और मंडी में गुरुवार तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट है। गढ़वाल हिमालय में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब तथा कुमाऊं में मुनस्यारी में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई है। राजस्थान में अगले 3 दिन के लिए ओले-बारिश का अलर्ट है। इसके चलते सरकार ने 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूलों की छुटि्टयां कर दी हैं। मौसम की 3 तस्वीरें… अगले 3 दिन का मौसम… 25 दिसंबर: 2 राज्यों में सीवियर कोल्डवेव का अलर्ट 26 दिसंबर: 4 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट 27 दिसंबर: 8 राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 6 जिलों में कोहरे, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टियां पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में रविवार रात से ही मौसम बदल गया। 10 जिलों में मंगलवार को बारिश का और 6 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, भरतपुर, काेटा और उदयपुर में पारा 4° तक गिर सकता है। सर्दी की चेतावनी को देखते हुए प्रदेश मे 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक छुटि्टयां रहेंगी। हिमाचल प्रदेश : बर्फबारी से पारा गिरा, NH समेत 30 सड़कें बंद शिमला में करीब 2 से 3 इंच तक बर्फ रिकॉर्ड की गई है। मंडी, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। कुफरी-नारकंडा-खड़ा पत्थर, रामपुर रोहड़ू रोहतांग दर्रा, राहनीनाला, मढ़ी, गुलाबा, चंद्रखणी, हामटा पास, बिजली महादेव, भेखली, मणिकर्ण घाटी में बर्फबारी और बारिश के चचलते सड़कें बंद की गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *