दीपक बैज बोले- झीरम-पहलगाम की घटना एक जैसी:25 मई को शहादत दिवस मनाएगी कांग्रेस, सुशासन तिहार के नाम पर सिर्फ लेटर ट्रांसफर हो रहा

कांग्रेस 25 मई को शहादत दिवस मनाएगी। इस दिन झीरम घाटी में नक्सली हमले में शहीद हुए नेताओं को प्रदेशभर में श्रद्धांजलि दी जाएगी। कांग्रेस ने सभी जिलों में शहादत दिवस का आयोजन किया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बताया कि शहादत दिवस के दिन वे बस्तर जाएंगे। गृहमंत्री विजय शर्मा के झीरम जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बयान पर दीपक बैज ने कहा कि गृह मंत्री अगर आते हैं तो उनका स्वागत है। वे वहां आएंगे तो उनसे सवाल भी होगा, हम उनका इंतजार करेंगे। झीरम और पहलगाम की घटना एक जैसी पूर्व सीएम भूपेश के उस बयान का दीपक बैज ने समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार नेताओं को सुरक्षा नहीं दे पार रही और केन्द्र की सरकार पर्यटकों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। बैज ने कहा कि बघेल ने संविधान बचाओ यात्रा के दौरान अपने भाषण में भी यह बात कही थी। दीपक बैज ने कहा, झीरम घाटी की घटना में जिस तरह नाम पूछ-पूछ कर लोगों की हत्या की गई, उसी तरह पहलगाम की घटना में भी नाम पूछकर लोगों को मारा गया। दोनों घटनाएं एक जैसी हैं। झीरम की घटना के समय राज्य में भाजपा की सरकार थी और पहलगाम की घटना के समय केंद्र में भाजपा की सरकार है। संविधान यात्रा की सफलता से भाजपा बौखलाई भाजपा द्वारा कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा पर तंज कसने को लेकर दीपक बैज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, अब क्या है भारतीय जनता पार्टी के नेता और गृह मंत्री को यह भी पता नहीं है कि बस्तर में संविधान लागू है। वे कहते हैं कि हम बस्तर में भारत का संविधान लागू करेंगे। क्या उन्हें यह तक नहीं पता कि बस्तर में पहले से ही संविधान की पांचवीं अनुसूची लागू है? भाजपा को यह तक पता नहीं है कि प्रदेश के किस हिस्से में संविधान की कौन-सी व्यवस्था लागू है और वे अगर ऐसे संविधान की बात करें यह अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संविधान यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा के पेट में दर्द हाे रहा है और इससे वह बौखलाई। सुशासन तिहार में सिर्फ लेटर ट्रांसफर किया जा रहा राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार और समाधान शिविरों को लेकर दीपक बैज ने कहा, इन शिविरों में सिर्फ एक विभाग से दूसरे विभाग को लेटर ट्रांसफर करने का काम हो रहा है। आंकड़े बताए रहे हैं कि 40 से अधिक आवेदन मिल रहे हैं और अधिकतम आवेदन का निराकरण किया जा रहा है। सुशासन तिहार में सिर्फ एक विभाग के आवेदन को दूसरे विभाग में भेजने का काम किया जा रहा है और कह रहे हैं कि समाधान हो गया। एक विभाग से दूसरे विभाग में लेटर ट्रांसफर करना ही अगर समाधान है तो उन्हें बधाई, यही उनका सुशासन है। बीजेपी नेता अमित मालवीय के पोस्ट पर बोले भाजपा नेता अमित मालवीय की पोस्ट को लेकर दीपक बैज ने कहा कि जब देश में आतंकी हमला होता है, तो विदेश मंत्री खुद पाकिस्तान को पहले ही सूचित कर देते हैं कि भारत क्या कार्रवाई करने वाला है। वह कैसे दुश्मन देश को बता सकते हैं। ऐसे में कौन हुआ पाकिस्तानी। आज यह देश सवाल पूछ रहा है कि जो युद्ध हुआ, लड़ाई चली उसका परिणाम क्या निकला। क्या आतंकवाद समाप्त हुआ। आतंकवादी मारे गए क्या। भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं होगी क्या, इसकी गारंटी है क्या है?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *