सूरतगढ़ में बस से अधेड़ के सिर पर गिरा लगेज:एजेंसी कार्मिक की मौत, लगेज उतारते समय हुआ हादसा

सूरतगढ़ में अधेड़ पर बस की छत से कपड़े से भरा कट्टा (लगेज) गिरने से उसकी मौत हो गई। हादसा पुराने बस स्टैंड के पास सोढ़ी पेट्रोल पंप के पास विराट ट्रैवल एजेंसी के आगे सोमवार सवेरे हुआ। सिटी थाना के हवलदार चेतराम ने बताया कि पवन कुमार अग्रवाल निवासी उकलाना मंडी, हिसार सूरतगढ़ में अकेला करनाणी धर्मशाला में रहकर बसों से लगेज उतारने का काम करता था। सोमवार सुबह उसने करीब 6 बजे ट्रैवल एजेंसी के आगे पहुंचकर एक होटल पर चाय पी। इसके बाद दिल्ली से घड़साना जा रही विराट ट्रैवल की बस के पहुंचने पर छत से सामान उतरवा रहा था। इसी दौरान रेडीमेड वस्त्र से भरा एक कट्टा उसके सिर के ऊपर गिर गया और पवन की मौके पर ही मौत हो गई। हवलदार चेतराम ने बताया कि घटना के बाद आसपास के लोग उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को राजकीय चिकित्सालय की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। वहीं, पुलिस को घटना की जानकारी दोपहर में जानकारी मिलने के बाद मौका मुआयना किया गया। साथ ही परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। जिनमें शाम के समय सूरतगढ़ पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसे लेकर उसके पुत्र हेमंत की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *