भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू कर हेरोइन, ड्रग मनी और बाइक बरामद की। डीसीपी-1 विशाल जीत सिंह ने बताया कि सुल्तानविंड थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुल्तानविंड गांव निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा और चांद सिंह को काबू किया। जिनके कब्जे से 276 ग्राम हेरोइन, 2 हजार रुपए की ड्रग मनी और बाइक बरामद की गई। डीसीपी का कहना है कि दोनों ही आरोपियों के खिलाफ पहले ही कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है। पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है।


