युवती को फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने वाला अरेस्ट:कोरबा में आरोपी ने एक सप्ताह तक भेजे अश्लील वीडियो और मैसेज,आईटी एक्ट में केस दर्ज

कोरबा के रामपुर में सिविल लाइन पुलिस ने फेसबुक पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने के आरोप में 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सरजपाल के रूप में हुई है, जो अमरैय्यापारा के दुर्गा पंडाल के पास रहता है। आईटीआई रामपुर की एक छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 11 मई से 17 मई तक आरोपी ने उसे फेसबुक मैसेंजर पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे। जब पीड़िता ने जवाब नहीं दिया, तो आरोपी ने उसे लगातार परेशान करना शुरू कर दिया। मैसेज से परेशान युवती ने थाने में की शिकायत पीड़िता ने शुरुआत में सोचा कि आरोपी मैसेज करना बंद कर देगा, इसलिए किसी को नहीं बताया। लेकिन जब परेशानी बढ़ती गई, तब उसने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद वह सिविल लाइन थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी ने पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 और 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को नहीं जानते थे। आरोपी पढ़ा-लिखा होने के बावजूद इस तरह की हरकत करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *