खनन मालिकों से मारपीट:खान पर कब्जा कर जबरन खनन करने की नीयत का आरोप, मामला दर्ज

मार्बल खनन क्षेत्र मकराना की चक डूंगरी रेंज की एक खान पर कब्जा कर जबरन खनन करने को लेकर कुछ लोगों ने खान मालिकों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें खान मालिक के परिवार के सदस्यों को चोट आई हैं। इस बारे में देर शाम को नामजद हमलावरों के खिलाफ पुलिस थाना में रिपोर्ट दी हैं गई है। मोहम्मदिया मस्जिद के पास गुणावती रोड मकराना निवासी अब्दुल मनान (55) पुत्र अब्दुल हमीद रान्दड ने रिपोर्ट में बताया कि सोमवार 23 दिसंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी खान संख्या 41/ए-1 पर अपने पुत्र फरदीन, जिशान, फैजान सहित परिवार के सदस्य मौसिम, गयासुदीन, आबिद खान के साथ बैठे थे। इस दौरान अचानक निपेंसी रोड़ निवासी आबदीन, जमील अहमद, मोहम्मद असलम, मोहम्मद सलीम, नईम, मुन्ना व शमीम पिसरान मरहूम मोहम्मद शरीफ गैसावत, मोहम्मद जावेद, राजु, सदाम पिसरान आबदीन, उमेर, कैफ पुत्र मोहम्मद असलम, आलिम पुत्र नईम, आरीफ पुत्र शमीम गैसावत व 10-15 अन्य सदस्य खान पर आए। वे षड्यंत्रपूर्वक उन्हें जान से मारने की नीयत से हाथो में सरिया, कुल्हाड़ी सहित अन्य हथियार लेकर खान पर आए और उन पर हमला कर दिया। आरोपियों में से सदाम ने उसके पुत्र फैजान के पांव के पर लकड़ी से वार किया। आरोपी आलिम ने फरदीन के मुंह पर लाठी से वार किया। सभी ने हथियारों से लेस होकर उन्हें घेर कर मारपीट की। इस दौरान जिशान के हाथ में व शरीर पर जगह जगह चोट आई। उसने बताया कि आरोपी उनकी खान पर कब्जा कर जबरन खनन करना चाहते है। इसके अलावा काफी दिनों से आरोपी आए दिन उन्हें धमकियां देते रहे हैं। उसने बताया कि सोमवार को ही उन्होंने आरोपियों के खिलाफ उपखंड न्यायालय में परिवाद पेश किया था। इसके अलावा उनकी हरकतों को लेकर पूर्व में पुलिस में शिकायत पेश कर रखी है। जिन पर कोई कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हुए और सोमवार को खान पर आकर हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के नदीम पुत्र मो नईम गैसावत ने भी पुलिस को रिपोर्ट दी है कि आरोपी मनान गैसावत वगैरह ने उनकी खान पर आकर हमला कर मारपीट की। मकराना थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि दो पक्षों में खान विवाद में मारपीट हुई है, मामले की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *