रांची | रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहब आंबेडकर को नीचा दिखाने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा और एनडीए ने बाबा साहब का सदैव सम्मान किया। कांग्रेस की संविधान में कोई आस्था नहीं। उसने अपनी सत्ता को सुरक्षित करने के लिए संविधान में बार-बार संशोधन किया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में सेठ ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्यों उसने बाबा साहब द्वारा नेहरू मंत्रिमंडल से दिए त्यागपत्र को सार्वजनिक नहीं किया। क्यों कांग्रेस की सरकारों ने संसद के सेंट्रल हॉल में बाबा साहब के तैल चित्र को नहीं लगने दिया। नेहरू से लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक सभी ने बाबा साहब को अपमानित करने की परंपरा िनभाई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा साहब के प्रति लगातार अपमानजनक व्यवहार करने के कारण कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा सरकार ने ही बाबा साहब को भारत र| दिया। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहब से जुड़े सभी 5 प्रमुख स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया गया है।


