रांची | राष्ट्रीय आदिवासी इंडीजिनस धर्म समन्वय समिति के मुख्य संयोजक अरविंद उरांव ने कहा है कि आदिवासियों के लिए अलग धर्म कॉलम राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। सlोमवार को प्रेस वार्ता में अरविंद ने कहा कि आदिवासियों के लिए 2025 की जनगणना परिपत्र में अलग ट्राइबल कॉलम जोड़ा जाए, ताकि जनजाति अपने अस्तित्व, आस्था और पहचान को संरक्षित कर सके। समिति के सह संयोजक राजकुमार कुंजाम और निरंजना हेरेंज टोप्पो ने कहा कि 1 जनवरी 2025 से देश में डिजिटल तरीके से जनगणना का कार्य शुरू होने की संभावना है। अलग धर्म कॉलम के लिए कई बार आंदोलन हो चुका है। बंगाल और झारखंड सरकार ने आदिवासियों के लिए अलग धर्म कॉलम के लिए कैबिनेट से प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है, उसे झारखंड में लागू कराया जाए।


