15 साल का नाबालिग लापता, केस दर्ज

रांची | नवोदय विद्यालय रांची के हॉस्टल में रहकर 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला 15 साल का नाबालिग मोहन दास महतो लापता हो गया है। इस संबंध में नाबालिग के पिता मंजीत कुमार महतो ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि उनके बेटे की तबीयत खराब हो गई थी। उसे हॉस्टल से अपने बड़े बेटे के साथ घर बुलवाया। तबीयत ठीक होने के बाद 20 दिसंबर को टाटा से आ रही सरस्वती बस में उसे अकेले हॉस्टल जाने के लिए बैठाया। वो रांची नहीं पहुंचा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *