शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पहुंचे छत्तीसगढ़:रायपुर में स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, तीन दिन आश्रम में प्रवास

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज अपने चार दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कई जिलों में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। मंगलवार को वे उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अंबिकापुर पहुंचे, जहां उनके भक्तों और अनुयायियों उनका भव्य स्वागत किया। इस बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद रावत रिजेंसी के राजेश सिंह के निवास पर भी गए, जहां सिंह परिवार ने उनका स्वागत किया और पादुकापूजन कर आशीर्वाद लिया। बतादें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि का सम्मान दिया है और उनकी सुरक्षा व सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने बताया कि प्रवास के दौरान शंकराचार्य जी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में दर्शन देंगे और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार से संबंधित अनुष्ठान करेंगे। रायपुर में प्रतिमा अनावरण, तीन दिन आश्रम प्रवास ज्योतिर्मठ के CEO चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को शंकराचार्य जी रायपुर स्थित शंकराचार्य आश्रम में आगमन करेंगे। यहां ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। शंकराचार्य जी तीन दिन तक आश्रम में ही रहकर अनुष्ठान और प्रवचन करेंगे और श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। 23 मई को सरगुजा आगमन 23 मई को वे सरगुजा के लिए रवाना होंगे, जहां उनका स्वागत बनारस चौक, जवाहर मार्केट, नवापारा स्थित नरेश कुमार यादव के निवास पर किया जाएगा। यादव परिवार द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही हैं। इसके बाद शुक्रवार को सुबह 10 बजे, वे वापस वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *