रांची | गोंदा थाना क्षेत्र में कांके रोड स्थित ग्रीका बार एंड रेस्टोरेंट में बाउंसरों ने एक युवक प्रियांशु जायसवाल के साथ मारपीट की। घटना में प्रियांशु का पैर टूट गया है। घटना के बाद प्रियांशु के पिता ने ग्रीका बार के मैनेजर व बाउंसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार, प्रियांशु अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए गया था। बार बंद होने की बात कह वहां के बाउंसरों ने उसके साथ मारपीट की।


